UP Police SI Recruitment 2025 Last Date: उत्तर प्रदेश पुलिस दारोगा भर्ती 2025 की आवेदन प्रक्रिया बंद होने वाली है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, वे यूपी पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.upprpb.in पर जाकर ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से यूपी पुलिस सब-इंस्पेक्टर (UP Police SI) पद पर कुल 4543 खाली पदों को भरा जाएगा।
बंद होने वाली है एप्लीकेशन विंडो
पुलिस की नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए आवेदन करने का सही मौका है। यूपी पुलिस एसआई भर्ती प्रक्रिया 12 अगस्त 2025 से जारी है। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) 11 सितंबर 2025 को आवेदन प्रक्रिया बंद कर देगा
UP SI Vacancy 2025 Details: पोस्ट वाइज वैकेंसी डिटेल्स
| पद का नाम | खाली पद |
|---|---|
| यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर सिविल पुलिस (महिला/पुरुष) | 4242 |
| प्लाटून कमांडर PAC | 135 |
| प्लाटून कमांडर स्पेशल फोर्स | 60 |
| सब इंस्पेक्टर महिला बटालियन | 106 |
| कुल खाली पदों की संख्या | 4543 |
यूपी पुलिस दारोगा भर्ती की योग्यता
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त उसके समकक्ष क्वालिफिकेशन होनी चाहिए। अगर वर्तमान में डिग्री उपलब्ध नहीं है तो प्रोविजनल डिग्री अपलोड कर सकते हैं। प्रोविजनल डिग्री भी उपलब्ध नहीं है तो उम्मीदवार अपनी मार्कशीट अपलोड कर सकते हैं। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फिजिकल टेस्ट के समय मार्कशीट के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री दिखाना अनिवार्य होगा।
आयु सीमा: यूपी एसआई पोस्ट के लिए 01 जुलाई 2025 तक जिन उम्मीदवारों की कम से कम उम्र 21 साल और अधिकतम 28 साल तक है, वे आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा छूट दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन से पहले एसआई नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें।
How to apply UP SI Job: आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) करें।
2. अब अपनी ईमेल आईडी, यूनिक मोबाइल नंबर, की डिटेल भरें।
3. डिजिलॉकर के जरिए वेरिफिकेशन करें।
4. रजिस्ट्रेशन के आखिरी चरण में अपना पासवर्ड बनाएं।
5. अब रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए लॉगइन करें।
6. फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स स्टेप बाय स्टेप करके भर दें।
7. फोटोग्राफ रियलटाइम यानी लाइव फोटोग्राफ ली जाएगी।
8. हस्ताक्षर 50mmX20mm आकार के बॉक्स के अंदर करने होंगे।
9. पद का प्रेफरेंस चुनें।
10. ऑनलाइन शुल्क का भुगतान करें।
11. सबमिट पर क्लिक करने के बाद आगे के लिए फॉर्म का प्रिंटआउट ले लें।
UP SI Salary: कितनी मिलेगी सैलरी
यूपी पुलिस में सब-इंस्पेक्टर पद पर नियुक्त होने वाले उम्मीदवारों को वेतनमान पे बैंड 9300-34800 व ग्रेड पे-4200 के मुताबिक सैलरी मिलेगी। यानी शुरुआती बेसिक सैलरी 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये तक है। 35,400 रुपये शुरुआती बेसिक सैलरी है। भत्ते (DA, HRA, TA) जोड़ने के बाद मंथली इन-हैंड सैलरी 70,000 रुपये से ज्यादा हो सकती है। कटौती (PF, इंश्योरेंस, पेंशन और इनकम टैक्स) के बाद इन हैंड सैलरी 65,000 रुपये से ज्यादा मिलती है।
यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 की जरूरी जानकारी
| विभाग | उत्तर प्रदेश पुलिस |
|---|---|
| पद | सब-इंस्पेक्टर |
| कुल रिक्तियां | 4543 |
| आवेदन की शुरुआत | 12 अगस्त 2025 |
| आवेदन की आखिरी तारीख | 11 सितंबर 2025 |
| योग्यता | बैचलर डिग्री |
| चयन प्रक्रिया | लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट |
| भर्ती नोटिफिकेशन | UP Police SI 2025 Notification Pdf |
| अप्लाई लिंक | Online Apply |
कैसे मिलेगी यूपी पुलिस एसआई की नौकरी?
योग्य आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल टेस्ट के आधार पर होगा। पुरुष अभ्यर्थियों की हाइट 168 सेमी और सीना 79 सेमी बिना फुलाए, फूलने के बाद 84 सेमी होना चाहिए। महिला अभ्यर्थियों की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/अन्य पिछड़ा वर्ग के अभ्यर्थियों हेतु 500 रुपये, एससी/एसटी उम्मीदवारों के लिए 400 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधिक अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें और ऑफिशियल वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
